टेंपो पलटा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर शनिवार को टेंपो पलटने से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:09 PM (IST)
टेंपो पलटा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
टेंपो पलटा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर शनिवार को टेंपो पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायल जनार्दन यादव, उनकी पत्नी सुनीता यादव और पुत्र रमेश को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जनार्दन यादव अपने रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छपरा से वापस गांव लौट रहे थे। ठेकहां पुलिया के पास एनएच पर बने गड्ढे में उनका टेंपो पलट गया। 28 से 10 स्थानों पर लगेगा टीका

सुखपुरा(बलिया) : विकास खंड बेरुआरबारी के ग्राम पंचायत सुखपुरा कस्बा के चयनित 10 स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग ने 28, 29 व 30 जून को कोविड टीका लगाने की व्यवस्था की है। इसमें 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका की सुविधा दी जाएगी। टीका लगवाने के इच्छुक व्यक्ति को अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति लाना होगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी डा. सिद्धि रंजन ने लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया है। आज से दिन में चार घंटे ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : विद्युत उपकेंद्र बैरिया से जुड़े क्षेत्र में रविवार से अगले शनिवार तक दिन के 10 बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

यह जानकारी देते हुए विद्युत उपकेंद्र बैरिया के अवर अभियंता सुनील पाल ने बताया कि दिघार से बैरिया विद्युत उपकेंद्र तक आने वाले 33 हजार वोल्ट के तारों के आसपास लगे पेड़ों की टहनियों को काटा जाएगा। डेढ़ किलो गांजा बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना क्षेत्र में कुंडैल रेलवे क्रासिग के पास से शनिवार को पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर अवधेश उर्फ बैला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर वार्ड नंबर आठ डीएवी ढाला का निवासी है।

chat bot
आपका साथी