टेंपो पलटा, आधा दर्जन घायल

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) जल निकासी के लिए सड़क खोदकर नाला का अधूरा निर्माण राहग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:23 PM (IST)
टेंपो पलटा, आधा दर्जन घायल
टेंपो पलटा, आधा दर्जन घायल

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया): जल निकासी के लिए सड़क खोदकर नाला का अधूरा निर्माण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बुधवार को दुर्जनपुर से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन सवारी लेकर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार विमल पटेल निवासी नरायनगढ़, जानकी देवी, दिनेश राम, पिकी, अर्जुन वर्मा निवासी श्रीनगर घायल हो गए। इन सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां में कराया गया।

chat bot
आपका साथी