नीलगाय से टकरा कर टेंपो पलटा, चार यात्री घायल

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) रसड़ा-मऊ मार्ग के सुलुई मोड़ पर मंगलवार की शाम यात्रियो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:03 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:03 PM (IST)
नीलगाय से टकरा कर टेंपो पलटा, चार यात्री घायल
नीलगाय से टकरा कर टेंपो पलटा, चार यात्री घायल

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा-मऊ मार्ग के सुलुई मोड़ पर मंगलवार की शाम यात्रियों से भरा टेंपो नीलगाय से टकराकर पलट गया। इसमें सवार बदामी पत्नी अशोक कुमार निवासी सरायभारती, उर्मिला सिंह पत्नी सर्वजीत सिंह निवासी छितौनी, लालजी भारती निवासी मुस्तफाबाद व गुलाब निवासी बर्रेबोझ जाम गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य यात्रियों को मामूली चाटें आईं। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टेंपो यात्रियों को लेकर मऊ से रसड़ा की तरफ आ रहा था। इसी बीच सुलुई मोड़ के पास सड़क पर एकाएक नीलगाय आ गई। इससे टकरा कर टेंपो पलट गया। आसपास के लोगों ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें उर्मिला सिंह की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

-------

साइकिल सवार को बचाने में पलटी बाइक, दो गंभीर

जासं, मझौवा : हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर बिगही मार्ग पर बसुधरपार मोड़ के पास मंगलवार को साइकिल सवार को बचाने में बिगही निवासी बाइक सवार सुरेश तुरहा व अजय तुरहा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घर से निजी कार्य से बलिया जा रहे थे। इसी बीच वसुधरपार मोड़ पर साइकिल सवार सामने आ गया। जिससे दोनों बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गए। साइकिल सवार भाग निकला। सूचना पर पहुंचे स्वजन घायलों को जिला चिकित्सालय ले गए। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी