टेंपो पेड़ से टकराई, दो महिलाओं सहित छह घायल

खेजुरी थाने से कुछ दूर आगे सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:59 PM (IST)
टेंपो पेड़ से टकराई, दो महिलाओं सहित छह घायल
टेंपो पेड़ से टकराई, दो महिलाओं सहित छह घायल

जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : खेजुरी थाने से कुछ दूर आगे सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सीएचसी खेजुरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सवारियों से भरी टेंपो सिकंदरपुर से बलिया जा रही थी। खेजरी थाने से कुछ दूर आगे जंगली बाबा मंदिर के पास टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें झुन्नी राजभर व गीता देवी निवासी भटवाचक थाना सिकंदरपुर, अनिल राजभर निवासी किकोढ़ा थाना सिकंदरपुर, नगीना निवासी इसार पीथापट्टी थाना सिकंदरपुर, मुनेंद्र गुप्ता निवासी बयासी थाना दुबहड़ व भरत सिंह निवासी आसन थाना सुखपुरा घायल हो गए। घायलों में भरत सिंह, झुन्नी देवी तथा मुनेंद्र गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी