पर्यावरण बचाने पदयात्रा पर किशोर

जासं, बलिया : आसाम के तीन किशोरों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी मुहिम छेड़ी है। त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 May 2018 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 May 2018 10:20 PM (IST)
पर्यावरण बचाने पदयात्रा पर किशोर
पर्यावरण बचाने पदयात्रा पर किशोर

जासं, बलिया : आसाम के तीन किशोरों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी मुहिम छेड़ी है। तीनों पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए हजारों किलोमीटर की पदयात्रा करने का बीड़ा उठाया। कंधे पर बैग, उसमें लहरा रहा तिरंगा, चेहरे पर कुछ कर गुजरने की ललक लिए तीन किशोर आसाम के धनसरी जनपद से पदयात्रा कर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन को ज्ञापन देंगे। जिलाधिकारी का आदेश न मिलने के बाद भी परिजनों की अनुमति लेकर विशाल राजवंशी, विश्वजीत, बरदलेय आसाम से पांच मई को यात्रा पर निकले। यात्रा कुल 2423 किमी की है। 15 जून को दिल्ली पहुंच केंद्रीय मंत्री डाक्टर हर्ष वर्धन को प्रदूषण के रोकने के लिए पत्रक देंगे। शुक्रवार को बलिया में तीनों का स्वागत किया गया। किशोरों का कहना है कि हम ट्रेन से भी जा सकते हैं लेकिन पदयात्रा कर जाने से फायदा है। लोगों को जागरूक करना हमारा उद्देश्य है। जिससे प्रदूषण को रोका जा सके और पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके। हम जगह-जगह रुक कर लोगों को प्रदूषण न करने व पौधरोपण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी