किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर मारा चाकू

जागरण संवाददाता बांसडीहरोड (बलिया) क्षेत्र के रोहुआ गांव में सोमवार को घर में घुसे म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 10:51 PM (IST)
किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर मारा चाकू
किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर मारा चाकू

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : क्षेत्र के रोहुआ गांव में सोमवार को घर में घुसे मनबढ़ युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी के चेहरे पर चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। किशोरी घर में अकेली थी। पड़ोसी आरोपित यशवंत सिंह ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने चाकू दिखाकर डराने का प्रयास किया। उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर युवक ने उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिया। आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक युवक वहां से भाग निकला। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, किशोरी के चेहरे की वायरल फोटो से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ही पुलिस चौकी होने और उसी रास्ते से खून से लथपथ किशोरी के अस्पताल जाने के बाद भी पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही। इतने में मौका पाकर आरोपित भागने में सफल हो गया।

उधर, देर शाम ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने अस्पताल पहुंचकर किशोरी से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी पहुंचे अस्पताल,पीड़िता से ली जानकारी

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने सोमवार को शाम जिला अस्पताल में पीड़िता से मिलकर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी