ननिहाल से किशोरी लापता, गांव में तनाव

जागरण संवाददाता इंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के एक गांव से ननिहाल गई 16 वर्षीय किशोर अचानक गा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:44 PM (IST)
ननिहाल से किशोरी लापता, गांव में तनाव
ननिहाल से किशोरी लापता, गांव में तनाव

जागरण संवाददाता, इंदरपुर (बलिया) : क्षेत्र के एक गांव से ननिहाल गई 16 वर्षीय किशोर अचानक गायब हो गईं। परिजनों बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रसड़ा कोतवाली में तहरीर दी है। किशोरी के गायब हो जाने पर गांव में तनाव बना हुआ है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में यह किशोरी ननिहाल गई हुई थी। वहां से 22 फरवरी को गायब हो गई। परिजनों का आरोप है उसी दिन से उस पर बुरी नजर रखने वाला युवक भी गांव से गायब है। इसको लेकर गांव में तनाव है। संवरा चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी