मतदाताओं को जागरूक करने को शिक्षकों ने ली शपथ

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) शिक्षा क्षेत्र नवानगर के बीआरसी पर शुक्रवार को मतदात

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:17 PM (IST)
मतदाताओं को जागरूक करने को शिक्षकों ने ली शपथ
मतदाताओं को जागरूक करने को शिक्षकों ने ली शपथ

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के बीआरसी पर शुक्रवार को मतदाताओं को जागरूक करने हेतु शिक्षकों को शपथ दिलाई गई। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डूहां टोला नवानगर पर सभा का आयोजन कर विधानसभा चुनाव में जाति, धर्म से उपर उठकर बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान में भाग लेने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। 18 आयु वर्ग व उससे ऊपर के वयस्क व्यक्तियों को जिनका वर्तमान मतदाता सूची में नाम नहीं है, उन्हें चिह्नित कर दर्ज कराने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जहीर आलम अंसारी, अशोक यादव, विनय यादव, अरविद सिंह, राजदेव यादव, आशुतोष यादव व गौहर अंसारी आदि लोग मौजूद थे। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर नवानगर पर मतदाता जागरुकता पाठशाला का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी