बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले

जागरण संवाददाता बलिया बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले। इस गीत में एक पित

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:53 PM (IST)
बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले
बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले

जागरण संवाददाता, बलिया : बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले। इस गीत में एक पिता का दर्द व खुशी साफ झलकती है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को फेफना में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दिखा। पैसे के अभाव में बेटियों की शादी की चिता में डूबे माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उनके चेहरे पर सुकून के भाव साफ तौर पर दिखे। बेटियों का कन्यादान करते समय पिता भावुक हो गए।

कर्ज लेकर की थी तीन बेटियों की शादी --

रतसर ब्लाक निवासी मंटू राम किसान हैं। उनकी पांच लड़किया हैं। तीन की शादी कर्ज लेकर किए हैं। चौथी लड़की की शादी के लिए प्रयास में थे, लेकिन हाथ में पैसा न होने व पहले से कर्ज के कारण परेशान थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति से मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना की जानकारी मिली। ब्लाक में रजिस्ट्रेशन कराया। एक माह बाद ब्लाककर्मी ने शादी का समय व स्थान बताया। बेटी की शादी होने पर वे काफी खुश दिखे।

अब नहीं लेना पड़ेगा उधार -- बांसडीह ब्लाक के पिडहरा गांव निवासी दीनबंधु की चार लड़कियां व एक लड़का है। एक लड़की की शादी कर चुके हैं। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। लाकडाउन के बाद से पैसे की तंगी चल रहा थी। दूसरी बेटी की शादी के लिए परेशान थे। इस योजना ने बड़ा सहारा दिया। उन्होंने कहा कि अब बेटियों की शादी के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा। दूर हुई सबसे बड़ी चिता -- मनियर ब्लाक निवासी परशुराम राजभर की सात लड़कियां व दो लड़के हैं। कर्ज लेकर चार लड़कियों की शादी कर चुके हैं। अब पैर से दिव्यांग हो चुके हैं। किसी तरह भरण पोषण हो रहा है। वे कहते हैं कि इस योजना से अब अन्य बेटियों की शादी की चिता नहीं रही। उनकी दो बेटियों की शादी समारोह में हुई।

सरकार को दिया धन्यवाद --

रेवती कस्बा निवासी संतोष राम छह वर्ष पहले गुजर गए। उनके एक लड़के व पांच लड़ड़कियों की जिम्मेदारी पत्नी रूनी देवी के कंधे पर आ गई। पहले एक बेटी की शादी कर चुकी हैं। रविवार को समारोह में दूसरी बेटी के हाथ पीले होने के बाद उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी