वोल्टेज कंट्रोलर जलने से आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान

जागरण संवाददाता रतसर (बलिया) विद्युत उपकेंद्र की मेगाविन मशीन (वोल्टेज कंट्रोलर) के शनिव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:13 PM (IST)
वोल्टेज कंट्रोलर जलने से आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान
वोल्टेज कंट्रोलर जलने से आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान

जागरण संवाददाता, रतसर (बलिया) : विद्युत उपकेंद्र की मेगाविन मशीन (वोल्टेज कंट्रोलर) के शनिवार की रात जल जाने से टाउन फीडर व पूर्वी फीडर की बिजली गुल रही। इससे नगरवासियों सहित पूर्वी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को उमस भरी गर्मी में फजीहत उठानी पड़ी। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए उपकेंद्र से दोपहर एक बजे विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। मूर्ति विसर्जन के बाद रात्रि दस बजे आपूर्ति की गई, लेकिन आधे घंटे बाद ही अत्यधिक लोड के चलते मेगाविन मशीन जल गई। इस तरह देखा जाए तो उपकेंद्र से बीते 36 घंटे में मात्र दो घंटे ही लोगों को बिजली मिल पाई है। रात में मौके पर उपस्थित विद्युतकर्मियों ने मशीन बनाने की कोशिश की लेकिन जरूरी उपकरणों के न होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। जेई जीतेंद्र राव ने बताया कि जिला मुख्यालय से जरूरी सामान मंगाया गया है। मशीन के बनते ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी