मजदूरों व कामगारों के लिए सुभासपा का धरना

मजदूरों व कामगारों की समस्या को लेकर भागीदारी-संकल्प मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे धरना कार्यक्रम के तहत शनिवार को दुर्गीपुर में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 05:58 PM (IST)
मजदूरों व कामगारों के लिए सुभासपा का धरना
मजदूरों व कामगारों के लिए सुभासपा का धरना

जागरण संवाददाता, बेरूआरबारी (बलिया): मजदूरों व कामगारों की समस्या को लेकर भागीदारी-संकल्प मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे धरना कार्यक्रम के तहत शनिवार को दुर्गीपुर में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने लॉकडाउन के नाम पर गरीब व मजदूरों के साथ छल किया है। उनके परिजनों को महज कुछ रूपये देकर उनका रोजगार छीन लिया गया और कुछ पूंजीपतियों पर सरकारी कृपा दिखाते हुए 68 हजार करोड़ रूपये माफ कर दिए गए।

सुभासपा नेता ने कहा कि कोरोना महामारी का डर दिखाकर श्रम कानून को निलंबित कर मजदूरों के अधिकारों को छीनने का काम किया गया है ताकि उनके शोषण का रास्ता आसान हो सके। कहा कि गरीबों की लड़ाई रहे ओमप्रकाश राजभर और भागीदारी संकल्प मोर्चा के नेताओं ने रोजगार विहीन हुए कामगारों को 15 हजार रूपये प्रतिमाह देने की मांग को लेकर यह महा अभियान शुरू किया है। इस आंदोलन को समाजसेवियों व स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपना नैतिक समर्थन देना भी शुरू कर दिया है। जल्द ही हम इसमें सपुल होंगे। इस मौके पर उमापति राजभर, बजरंगी राजभर, संजय राजभर, अवधेश यादव, अखिलेश राजभर, शिवधनी राजभर, रविशंकर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी