धनाभाव से उपकेन्द्र का कार्य ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

जासं पूर(बलिया)। विकास खंड पन्दह अन्तर्गत ग्राम पंचायत पहराजपुर मे 33/11 विधुत उपकेन्द्र का निर्माण कार्य रुक जाने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से उपकेन्द्र निर्माण शुरू करवाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:29 PM (IST)
धनाभाव से उपकेन्द्र का कार्य ठप, ग्रामीणों में आक्रोश
धनाभाव से उपकेन्द्र का कार्य ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

जासं, पूर(बलिया)। विकास खंड पन्दह अन्तर्गत ग्राम पंचायत पहराजपुर मे 33/11 विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कार्य रुक जाने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से उपकेन्द्र निर्माण शुरू करवाने की मांग की है।

क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने 14 दिसम्बर 2018 को 2:40 करोड़ की लागत में बनने वाले विद्युत उपकेन्द्र का शिलान्यास किया था। उस दौरान विभाग के उपस्थित उच्चाधिकारियों ने शासन के मंशा के अनुरूप फरवरी 2019 में निर्माण पूर्ण होने के पश्चात सम्बन्धित गांवों को विद्युत आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया था। दो वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी इस उपकेन्द्र का निर्माण आजतक पुरा नहीं हुआ। वही इस उपकेन्द्र को 132 करमौता उपकेन्द्र से जोड़ने के लिये 18 किमी लम्बी लाइन बनानी थी जिसके सापेक्ष मात्र 12 किमी लाइन बनी है और आधा-अधूरा भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है। इस सम्बन्ध में ठेकेदारों का कहना है की विद्युत विभाग द्वारा धन का भुगतान न होने के कारण कार्य रूका हुआ है। क्षेत्रीय जनता में उम्मीद की किरण बना ये विद्युत उपकेन्द्र धनाभाव से रूका होने से आमजन का भरोसा सरकार से उठ रहा है।

chat bot
आपका साथी