सुखपुरा में जनता की मर्जी पर सब स्टेशन

सब स्टेशन सुखपुरा पूरी तरह भगवान भरोसे हो चुका है। जब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:13 PM (IST)
सुखपुरा में जनता की मर्जी पर सब स्टेशन
सुखपुरा में जनता की मर्जी पर सब स्टेशन

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : सब स्टेशन सुखपुरा पूरी तरह भगवान भरोसे हो चुका है। जब किसी का जी चाहा आकर आपूर्ति भंग करा देता है आपूर्ति घंटों बाधित रहती है। कर्मचारी मूकदर्शक बने रहते हैं। यहां प्रदेश सरकार के 18 घंटे बिजली देने का दावा पूरी तरह फेल है। इसमें भी जब बिजली आती है तो फाल्ट की वजह से जिन क्षेत्रों में बिजली नहीं जाती, उन क्षेत्रों के लोग सब स्टेशन पर धमक जाते हैं कर्मचारियों से गाली गलौच कर आपूर्ति बंद करा देते हैं। सब स्टेशन के निर्माण के समय ही यहां तीन फीडर बनाए जाने थे, जिसमें सुखपुरा टाउन के लिए अलग फीडर बनाए जाने का प्रस्ताव था। वर्षों बीत गए सुखपुरा टाउन के लिए अलग फीडर नहीं बन पाया। ऐसे में सुखपुरा को अन्य फीडर से जोड़ दिया गया है। इस कारण सुखपुरा की लाइन बार-बार बाधित होती रहती है। सब स्टेशन पर 16 कर्मचारी हैं लेकिन मौके पर एक दो कर्मचारी छोड़कर किसी का पता नहीं चलता। यही नहीं सब स्टेशन से जुड़े अवर अभियंता ना तो किसी का फोन उठाते हैं और न ही सब स्टेशन पर उनका कभी दर्शन होता है। सोमवार की रात भी बाहर के गांव के लोगों ने आकर आपूर्ति चार घंटे बाधित रखी थी। पुलिस के हस्तक्षेप से रात 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके पूर्व भी इस तरह की घटना विभिन्न गांव के लोगों ने कई बार कर दिया है। इससे आक्रोशित सुखपुरा के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी