उलझाएं सवाल तो मिलाएं हेल्पलाइन नंबर, मिलेगा समाधान

जागरण संवाददाता बलिया कोरोना काल में यूपी बोर्ड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ऑन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:03 PM (IST)
उलझाएं सवाल तो मिलाएं हेल्पलाइन नंबर, मिलेगा समाधान
उलझाएं सवाल तो मिलाएं हेल्पलाइन नंबर, मिलेगा समाधान

जागरण संवाददाता, बलिया : कोरोना काल में यूपी बोर्ड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रहीं हैं। इसके अलावा दूरदर्शन व यूट्यूब पर भी विषयवार पढ़ाई हो रही है। विद्यालयों की ओर से व्हाटसएप ग्रुप में भी छात्र, छात्राओं की पठन-पाठन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसके बावजूद जनपद के बहुत से छात्र अपने सवालों को सुलझाने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। ऐसे छात्रों की सुविधा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ब्रजेश मिश्र ने विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यूपी बोर्ड के छात्र या छात्राएं विषयवार जहां भी दिक्कत महसूस कर रहे हैं वे इन नंबरों पर शाम को चार से पांच बजे के बीच फोन कर सवाल पूछ सकते हैं। विषयवार अपनी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। --विषयवार हेल्पलाइन नंबर

हिदी-9455210395, 9451491878, अंग्रेजी-9369521402, 8005080683, सामाजिक विज्ञान-8299887039, 7248766920, विज्ञान-9532053927, 9473752890, संस्कृत-8210440078, 9532512929, गृह विज्ञान-8858405577, 8840016643, गणित-8858932127, 9415070794, जीव विज्ञान-7800403148, 6393525391, शारीरिक शिक्षा-9450771350, 9451098403 और कला के लिए-9450778481 नंबर जारी हुए हैं।

----वर्जन----

कोरोना के चलते पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए विषय विशेषज्ञों के नंबर जारी किए गए हैं। सभी छात्र निर्धारित समय पर फोन कर अपनी समस्याएं सुलझा सकते हैं। इस पहल से काफी लाभ मिलेगा।

--डा. ब्रजेश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।

chat bot
आपका साथी