वाहन के धक्के से स्कूल से घर जा रहे छात्र की मौत

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया): लालगंज-बैरिया मुख्य मार्ग पर बहुआरा गांव के पास शनिवार की दोपहर में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 06:34 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 06:34 PM (IST)
वाहन के धक्के से स्कूल से घर जा रहे छात्र की मौत
वाहन के धक्के से स्कूल से घर जा रहे छात्र की मौत

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया): लालगंज-बैरिया मुख्य मार्ग पर बहुआरा गांव के पास शनिवार की दोपहर में स्कूल से घर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्र अवनीश तिवारी (10) पुत्र बबलू तिवारी निवासी श्रीपालपुर की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होली त्योहार से दो दिन पूर्व हुई घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

अवनीश लालगंज-बैरिया मार्ग पर स्थित एक स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र है। वह सुबह घर से स्कूल पढ़ने गया हुआ था। दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने पर वह सड़क किनारे से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच तेज गति के अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गया। इससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। इसी बीच वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इधर गुजर रहे प्रधान पति अमित सिंह व अन्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जनता के सहयोग से घायल छात्र को तत्काल सीएचसी सोनबरसा भेजवाया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसकी खबर गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि राहगीरों पर रफ्तार व अप्रशिक्षित ड्राइवर भारी पड़ रहे हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं बावजूद प्रशासन मौन है। बाइक की टक्कर के दो घायल

जासं, मझौंवा : बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मझौंवा गांव के सामने दो बाइकों की टक्कर में टीमल राजभर (38) निवासी मझौंवा व प्रदीप गुप्त (36) निवासी रामगढ़ घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने जिला चिकित्सालय भेजवाया। बाइक से टीमल अपने घर से सड़क पर आ रहे थे। इसी दौरान प्रदीप गुप्त भी इधर से बाइक से आ रहा था। इसी बीच दोनों में टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी