विधान सभा चुनाव में निभाना है मजबूत किरदार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं को बूथ से लेकर यूथ तक को अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:30 PM (IST)
विधान सभा चुनाव में निभाना है मजबूत किरदार
विधान सभा चुनाव में निभाना है मजबूत किरदार

जासं, इंदरपुर(बलिया) : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं को बूथ से लेकर यूथ तक को आगामी विधान सभा चुनाव में हर मोड़ पर मजबूत किरदार निभाना है। 2022 में बाईसाइकिल का नारा सफल होने जा रहा है। हमें सिर्फ सतर्क रहने की जरूरत है।

यह बातें पूर्व मंत्री सनातन पांडेय ने कही। वह रविवार को इंदरपुर में रसड़ा विधान सभा के जुटे समाजवादियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है। समाज को बांट कर सत्ता में बने रहना चाहती है। जनसमस्याओं से इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर विजय शंकर यादव, डा. संतोष कुमार राम, संजय यादव, रामेश्वर पांडेय, कालिका यादव, अजय यादव, अमलेश चौहान, रामायण यादव, नमोनारायण सिंह, जवाहर यादव, राधेश्याम यादव, मदन सिंह, रामजी चौरसिया, ब्रजभूषण चौबे, विनय पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान समरबहादुर सिंह व संचालन अवधेश त्रिपाठी ने किया।

chat bot
आपका साथी