गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बनी रणनीति

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मनियर रोड स्थित गांधी अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:26 PM (IST)
गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बनी रणनीति
गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बनी रणनीति

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया): कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मनियर रोड स्थित गांधी आश्रम के बगल में सोमवार को हुई। प्रभारी रामअवध यादव ने कहा कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में गांव के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाए। पार्टी को गांव स्तर पर मजबूत किया जा सके। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से आजिज आकर जनता सड़क पर उतर रही हैं। इस मौके पर सिद्ध नाथ तिवारी, आनंद मिश्रा, भरत चौहान, सुमंत मिश्रा, अनिल पाण्डेय, परशुराम खरवार, अजय राय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष हृदयनन्द पाण्डेय व संचालन मदन यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी