लोक अदालत की सफलता के लिए बनी रणनीति

जागरण संवाददाता बलिया जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकार अहमद अंसार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:56 PM (IST)
लोक अदालत की सफलता के लिए बनी रणनीति
लोक अदालत की सफलता के लिए बनी रणनीति

जागरण संवाददाता, बलिया : जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकार अहमद अंसारी के आदेश पर अपर न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी की अध्यक्षता में न्यायालय सभागार में सोमवार को बैठक हुई। इसमें समस्त तहसीलदार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी व एआरटीओ मौजूद थे। इसमें 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। अपर न्यायाधीश ने कहा कि लांबित राजस्व संबंधी मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण करें। लोक अदालत के आयोजन का प्रचार प्रसार किया जाय। वादों की सूची सभी विभाग उपलब्ध करा दें। संचालन सिविल जज सर्वेश कुमार मिश्र ने किया।

chat bot
आपका साथी