मंडलीय कार्यालय पर धरने की बनाई रणनीति

जासं बलिया माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट का मंडलीय धरना 21 अक्टूबर को संयुक्त शिक्षा निद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:37 PM (IST)
मंडलीय कार्यालय पर धरने की बनाई रणनीति
मंडलीय कार्यालय पर धरने की बनाई रणनीति

जासं, बलिया : माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट का मंडलीय धरना 21 अक्टूबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ के कार्यालय पर होगा। रविवार को जनपदीय कार्यालय मालगोदाम रोड पर संघ के पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस धरना में पुरानी पेंशन, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को विनियमित करने, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देने सहित कुल 17 मांगे शामिल हैं। इस दौरान धरना में भाग लेने वाले शिक्षकों की सूची बनाई गई। बैठक में प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, देवनाथ यादव, उपेंद्र वर्मा, भरत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, अमरनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और संचालन जिलामंत्री सुधीर कुमार पांडेय ने किया।

chat bot
आपका साथी