हत्या व लूट की घटनाओं से कराह रहा प्रदेश : भासपा

जागरण संवाददाता बेरुआरबारी (बलिया) आज पूरा प्रदेश हत्या चोरी लूट व बलात्कार की घटन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:14 PM (IST)
हत्या व लूट की घटनाओं से कराह रहा प्रदेश : भासपा
हत्या व लूट की घटनाओं से कराह रहा प्रदेश : भासपा

जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : आज पूरा प्रदेश हत्या, चोरी, लूट व बलात्कार की घटनाओं से कराह रहा है। जनता त्रस्त और सरकार मस्त है। उक्त बातें बेरुआरबारी में पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से जनता ऊब चुकी है। 2022 के चुनाव में इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। पार्टी के 19वां स्थापना दिवस पर मऊ में 27 अक्टूबर को दलित पिछड़ा वंचित अल्पसंख्यक महापंचायत रैली का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। रैली में भागीदारी संकल्प मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारी भाग लेंगे। संजय राजभर, उमापति राजभर, संजय सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी