जीवन में बदलाव के लिए जरूरी है आध्यात्मिक ज्ञान

जागरण संवाददता रसड़ा (बलिया) मानसिक रूप से स्वतंत्र हुए बिना जीवन में बदलाव करना एक कठिन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:09 PM (IST)
जीवन में बदलाव के लिए जरूरी है आध्यात्मिक ज्ञान
जीवन में बदलाव के लिए जरूरी है आध्यात्मिक ज्ञान

जागरण संवाददता, रसड़ा (बलिया) : मानसिक रूप से स्वतंत्र हुए बिना जीवन में बदलाव करना एक कठिन डगर है। इसके लिए आध्यात्मिक ज्ञान की जरूरत पड़ेगी। यह ज्ञान आध्यात्मिक गुरु के बगैर प्राप्त करना संभव नहीं है। मानव उत्थान सेवा समिति कोटवारी के तत्वावधान में कोटवारी गांव के मठिया में गुरुवार की शाम आयोजित एक दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए महात्मा शरणानंद ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बाहरी जगत को हमने बहुत साफ व स्वच्छ बना दिया कितु अंतर्जगत से इतने विमुख हो गए हैं कि इंसानियत ही भूलते जा रहे हैं। आत्मज्ञान एक आंतरिक प्रक्रिया है, इस प्रक्रिया को जानकर ही पूर्ण रूप से सुखमय व शांति का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर समिति के जिला प्रधान तुलसी प्रसाद गुप्ता, रामदूलारे चौहान, गिरिजाशंकर, गनेश शर्मा, कृष्णजी आदि मौजूद थे। संचालन कोटवारी शाखा प्रधान अशोक वर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी