सपा ने आक्सीजन प्लांट लगाने की मांगी अनुमति

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को आईना दिखाते ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:59 PM (IST)
सपा ने आक्सीजन प्लांट लगाने की मांगी अनुमति
सपा ने आक्सीजन प्लांट लगाने की मांगी अनुमति

जागरण संवाददाता, बलिया: समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को आईना दिखाते हुए सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र बहादुर सिंह को पत्रक सौंपा। आक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति मांगी है। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के एक साल बाद भी आरटीपीसीआर लैब चालू नहीं हो सका। उन्होंने 48 घंटे के अंदर चालू होने का आश्वासन दिया था। ट्रामा सेंटर का वेंटिलेटर तक चालू नहीं हो सका। आक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है लेकिन अभी तक चालू नहीं हो सका। एक आक्सीजन प्लांट से गैर जनपद को भी आक्सीजन दिया जा सकता है। यह सरकार व्यवस्था तक सु²ढ़ नहीं कर पायी है। बलिया की जनता को समुचित इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। पत्रक में सत्ता पक्ष के लोग अपनी निधि एव अन्य माध्यमों से धन वर्षा की घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन जमीन पर कही कुछ दिख नही रहा है। पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि जिला अस्पताल समेत ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर कोई व्यवस्था नहीं है। नेताओं ने मंत्री के निरीक्षण पर भी सवाल खड़ा किया। घोषणा की कि अनुमति लेकर जिला अस्पताल, नरहीं, रतसर व फेफना में आक्सीजन प्लांट लगाएंगे। इस मौके पर अरविंद गिरि, संजय उपाध्याय, व्यास जी गोंड, सुशील पांडेय, विश्राम यादव, प्रभुनाथ यादव व अजय यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी