एसआई की मौत से शोक में डूबे जवान

जागरण संवाददाता मनियर (बलिया) मनियर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा का नि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:42 PM (IST)
एसआई की मौत से शोक में डूबे जवान
एसआई की मौत से शोक में डूबे जवान

जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) : मनियर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा का निधन मंगलवार की देर रात हो गया। वह 59 वर्ष के थे। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। वह प्रतापगढ़ के बाघराय थाना के गांव बदली के पुरा के रहने वाले थे। मनियर थाने पर पांच जुलाई 2020 को तैनाती हुई थी। रात करीब नौ बजे वह खाना खाने के बाद बिस्तर पर लेटे थे। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस के जवान प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर पाते ही उनकी पत्नी अमरावती देवी, बड़ी पुत्री बबीता मिश्रा व पुत्र आशीष कुमार मिश्रा व अनीत कुमार मिश्रा पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी