आग में जलीं छह रिहायशी झोपड़ियां, गाय व बछड़े की मौत

जासं रेवती (बलिया) स्थानीय थाना अंतर्गत वशिष्ठनगर ग्राम के धूपनाथ के डेरा में मंगलवार की दो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:36 PM (IST)
आग में जलीं छह रिहायशी झोपड़ियां, गाय व बछड़े की मौत
आग में जलीं छह रिहायशी झोपड़ियां, गाय व बछड़े की मौत

जासं, रेवती (बलिया) : स्थानीय थाना अंतर्गत वशिष्ठनगर ग्राम के धूपनाथ के डेरा में मंगलवार की दोपहर में विजय शंकर यादव के घर में अज्ञात कारणो से आग लग गई। इसमें छह रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। एक गाय व बछड़े की झुलसने से मौत हो गई, जबकि घर-गृहस्थी के सामान, कपड़ा, अनाज सब जलकर नष्ट हो गया। विजय शंकर रानीगंज बाजार खरीदारी करने गए थे। घर पर लड़का व लड़की थे। इसी दौरान घर से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख दोनों घबरा गए। उनके शोर करने पर आसपास के लोग पहुंचे। गांव वालों के प्रयास के बावजूद आग ने आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियों का चपेट में ले लिया।

chat bot
आपका साथी