दो दिनों में मिले डेंगू के छह मरीज, संख्या हुई 86

जासं बलिया जनपद में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार और गुरुवार दो दिनो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:56 PM (IST)
दो दिनों में मिले डेंगू के छह मरीज, संख्या हुई 86
दो दिनों में मिले डेंगू के छह मरीज, संख्या हुई 86

जासं, बलिया : जनपद में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार और गुरुवार दो दिनों में छह नए मरीज मिले हैं। इसे लेकर जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या 86 हो गई है। जगह-जगह जलजमाव के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र या नगरपालिका में फागिग, दवा का छिड़काव या साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिए जाने कारण डेंगू के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कुल 86 मरीजों में 68 की रिकवरी तेजी से हो रही है। एक मरीज का प्लेटलेट्स कम है। शेष मरीजों का प्लेटलेट्स भी 80 हजार से अधिक है।

chat bot
आपका साथी