चितबड़ागांव में बंद रहीं दुकानें, फूंका प्रतीक पुतला

जागरण संवाददाता चितबड़ागांव (बलिया) नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन पर दुकानदारों के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:11 PM (IST)
चितबड़ागांव में बंद रहीं दुकानें, फूंका प्रतीक पुतला
चितबड़ागांव में बंद रहीं दुकानें, फूंका प्रतीक पुतला

जागरण संवाददाता, चितबड़ागांव (बलिया) : नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन पर दुकानदारों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानें बंद कर विरोध जताया। नगर में भ्रमण कर नारेबाजी की और पीसीओ तिराहे पर चेयरमैन का प्रतीक पुतला फूंका।

स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद वृंदावन तिवारी के स्मारक का सुंदरीकरण नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। कतिपय दुकानदारों ने स्मारक की भूमि को लेकर आपत्ति जताई थी। मामला पुलिस तक भी गया लेकिन इस बीच दुकानदारों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी ने गाली दी और धमकाया। आक्रोशित व्यापारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चितबड़ागांव अध्यक्ष हरिनारायण चौरसिया, सपा नेता प्रदीप गुप्ता और बसपा नेता अंजनी कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में लामबंद हो गए। चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी का कहना है कि विरोध राजनीति से प्रेरित है। बदसलूकी का आरोप निराधार है। शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक की भूमि शहीद स्मारक के नाम से अभिलेख में दर्ज है, जहां सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस विषय पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जुलूस में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिनारायण चौरसिया, सपा नेता प्रदीप गुप्ता, पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह, अंजनी उपाध्याय, दीपू गुप्ता, बॉबी गुप्ता, अमन गुप्ता, विजय केसरी, दिलीप केसरी, पिटू केसरी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी