शेरे बलिया चित्तू पांडेय की मनाई जयंती

जागरण संवाददाता बलिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:39 PM (IST)
शेरे बलिया चित्तू पांडेय की मनाई जयंती
शेरे बलिया चित्तू पांडेय की मनाई जयंती

जागरण संवाददाता, बलिया : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शेरे बलिया चित्तू पांडेय की हीरक जयंती सोमवार को बापू भवन के सभागार में हुई। आजादी में अग्रणी रहे जिले के सेनानियों व उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सतीश आजमी ने कहा कि बलिया शुरू से क्रांतिकारियों की धरती रही है, यहां के कण-कण में क्रांति की खुश्बू आती है। यही वह टाउन हाल का मैदान है, जहां आजादी की घोषणा हुई थी। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय, सच्चिदानंद तिवारी, उमाशंकर पाठक व राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय व संचालन जैनेंद्र पांडेय मिटू ने किया।

chat bot
आपका साथी