जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आजम

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 111वीं जयंती मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित उद्या

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:16 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:16 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आजम
जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आजम

जागरण संवाददाता, बलिया: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 111वीं जयंती मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित उद्यान केंद्र पर मनाई गई। इसमें भाकपा (माले) सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोकतंत्र सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि भगत सिंह धार्मिक उन्माद एवं फांसीवाद के विरोधी थे। आर्थिक एवं सामजिक विषमता के भी खिलाफ रहे। विनोद सिंह ने कहा कि पूंजीवाद जब विकसित होता है तो वही सम्राज्यवाद में बदल जाता है। संयोजक लक्ष्मण यादव ने कहा भगत सिंह समाजवाद एवं मानवता के पोषक थे। इस मौके पर डा. संतोष गुप्ता, उमाशंकर पटेल, रमेश बंद, राजेश गोंड, जयराम ठाकुर, अजय तिवारी, मो. यूसुफ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी