भ्रष्टाचार में बलिया डिपो के सात परिचालक बर्खास्त

संग्राम सिंह बलिया उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:13 PM (IST)
भ्रष्टाचार में बलिया डिपो के सात परिचालक बर्खास्त
भ्रष्टाचार में बलिया डिपो के सात परिचालक बर्खास्त

संग्राम सिंह, बलिया

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। मनमाना किराया वसूली के बाद भी यात्रियों की सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, वहीं बसों के परिचालक भी निगम की लुटिया डु़बोने में लगे हुए हैं। बसों में यात्रियों से लिया जा रहा किराया सरकारी खजाने के बजाय अपनी जेब में रख रहे हैं। कुछ ऐसे ही मामले में बलिया डिपो के सात कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी गई है। आकस्मिक जांच में सात परिचालक ऐसे मिले हैं, जो बसों में यात्री बिना टिकट लिए ही यात्रा करा रहे थे। हर परिचालक पर अक्टूबर में छह से सात लोगों को बिना टिकट यात्रा कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। आजमगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने एआरएम बलिया को जांच अधिकारी नियुक्त किया। उन्हें अब रिपोर्ट मिल गई है। प्रकरण में सातों कर्मियों को दोषी पाया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सोमवार को उन्हें बर्खास्त कर दिया है। उनसे 10 गुना जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। बलिया डिपो कोरोना की पहली लहर में राजस्व वसूली में पूर्वांचल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया था, इससे प्रदेश में डिपो का मान बढ़ा था। लेकिन इस समय भ्रष्टाचार के चलते डिपो बदतर हालत में पहुंचता जा रहा है।

----------------

इन परिचालकों पर कार्रवाई

इटावा के राजीव कुमार, सिकंदरपुर के मनंजय राय, रतनपुर के रणजीत सिंह के अलावा अभिषेक सिंह, संजय सिंह, मुकेश यादव व शशिकांत श्रीवास्तव।

-----------------

कोट सात परिचालकों को बर्खास्त किया गया है। वे सभी बिना टिकट यात्रा करा रहे थे। जुर्माना वसूली भी कराया जा रहा है। जांच में उनके खिलाफ मामला सिद्ध हो गया है। -- राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी एआरएम, बलिया डिपो

------------------

डीजल में गड़बड़ी, दर्जनों कर्मियों को चेतावनी

बलिया डिपो में कई बसों में डीजल खपत में गड़बड़ी मिली है। मानक के मुताबिक इन बसों में 20 प्रतिशत खपत अधिक दिखाया गया है। एक दर्जन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। उनके वेतन से भी रिकवरी के आदेश हुए हैं।

chat bot
आपका साथी