लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला गया जेल, मोबाइल जब्त

जागरण संवाददाता गड़वार (बलिया) पुलिस ने लड़कियों को वाट्सएप व फेसबुक पर अश्लील मैसेज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:20 PM (IST)
लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला गया जेल, मोबाइल जब्त
लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला गया जेल, मोबाइल जब्त

जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : पुलिस ने लड़कियों को वाट्सएप व फेसबुक पर अश्लील मैसेज करने के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। वीमेन पावर लाइन लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह और थाना प्रभारी राजीव सिंह ने संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गड़वार कस्बा निवासी युवक विभिन्न जनपद की लड़कियों से नग्न अवस्था में अश्लील बात व चैटिग करने का काम करता था। इसके खिलाफ 20 अलग-अलग जनपदों की लड़कियों ने वीमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत की थी। सर्विलांस के सहारे उसका लोकेशन ट्रेस किया गया। पुलिस ने मुकदमा कायम करते हुए आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले की जांच की जिम्मेदारी वीमेन पावर लाइन के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह को दी गई है।

----

इसकी गंदी हरकत से पत्नी थी बेखबर

: आरोपित युवक की शादीशुदा है। उसे पांच व दो साल की दो पुत्रियां भी हैं। स्नातक की पढ़ाई कर चुका है। वह गड़वार कस्बे के यूनियन बैंक के सामने स्टेशनरी की दुकान चलाता है। उसकी इस गंदी हरकत से पत्नी व परिजन पूरी तरह से बेखबर रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें मामले की जानकारी हुई।

----

इस तरह के लोग मानसिक रूप से बीमार होते हैं। इनमें उन्माद के लक्षण पाए जाते हैं। इस तरह के लोग किसी दूसरे के घर में कूद सकते हैं। राह चलते किसी से छेड़छाड़ कर सकते हैं। इनकी दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त होती है। कम ही समय में इनकी नींद पूरी हो जाती है। इनमें हिम्मत बहुत होती है। किसी भी उम्र में इस तरह का लक्षण आ सकता है।

- डा. डीबी तिवारी, चिकित्सक, मानसिक रोग

chat bot
आपका साथी