गोआश्रय केंद्र पर गंदगी देख सीडीओ ने जतायी नाराजगी, दिए निर्देश

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) जिगिरसड़ स्थित गोआश्रय केंद्र का शनिवार को सीडीओ प्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:44 PM (IST)
गोआश्रय केंद्र पर गंदगी देख सीडीओ ने जतायी नाराजगी, दिए निर्देश
गोआश्रय केंद्र पर गंदगी देख सीडीओ ने जतायी नाराजगी, दिए निर्देश

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : जिगिरसड़ स्थित गोआश्रय केंद्र का शनिवार को सीडीओ प्रवीण वर्मा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अशोक कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने गो वंशियों की संख्या व उनके चारा व चोकर की जानकारी ली। पशु चिकित्साधिकारी डॉ.संजय सिंह से रूटीन चेकअप व टीकाकरण में कोताही न बरतने का निर्देश दिया। वहीं गंदगी को लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। बीमार पशुओं का इलाज तत्काल नजदीकी पशु स्वास्थ्य केंद्र पर कराने को कहा। सीडीओ प्रवीण वर्मा द्वारा बगल में ही बन रहे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण कर शीघ्र काम पूरा करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी