प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में आरोपितों की तलाश

जागरण संवाददाता गड़वार (बलिया) प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस आरोपितों की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:13 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:13 PM (IST)
प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में आरोपितों की तलाश
प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में आरोपितों की तलाश

जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। कस्बा निवासी पंकज सिंह की पत्नी 28 वर्षीय रितु सिंह को सोमवार की भोर में स्वजन एएनएम सेंटर ले गए। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान रितु की हालत बिगड़ती चली गई। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रसूता की गंभीर अवस्था को देखते हुए मऊ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला के भाई नंदन सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सही इलाज न कराने व दहेज के लिए दो वर्ष से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।

chat bot
आपका साथी