आठ वर्ष बाद तैयार हुआ उपजिलाधिकारी आवास
जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी आवास आठ वर्ष बाद तैय
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी आवास आठ वर्ष बाद तैयार हो गया। आवास में शनिवार को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने प्रवेश किया। अब तक सिकंदरपुर में जितने एसडीएम आए तहसील परिसर में न रहकर बलिया से आवागमन करते थे। ऐसे में काफी समय लग जाता था। आठ वर्ष पूर्व उपजिलाधिकारी का आवास 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया था। यह खंडहर में तब्दील हो गया था। इसे ठीक कराने में 8 से 10 लाख रुपये खर्च हुए हैं।