खतरा निशान से 64 सेमी ऊपर पहुंच सरयू स्थिर, फिलहाल राहत

जागरण संवाददाता बिल्थरारोड (बलिया) सरयू नदी पिछले 12 घंटे में फिर 10 सेमी बढ़ीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:37 PM (IST)
खतरा निशान से 64 सेमी ऊपर पहुंच सरयू स्थिर, फिलहाल राहत
खतरा निशान से 64 सेमी ऊपर पहुंच सरयू स्थिर, फिलहाल राहत

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : सरयू नदी पिछले 12 घंटे में फिर 10 सेमी बढ़ीं हैं। आधी रात के बाद नदी का बढ़ाव ठहर गया। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार हेड पर रविवार की सुबह दस बजे नदी का जलस्तर 64.650 मीटर दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को नदी का जलस्तर 64.550 मीटर दर्ज किया गया था। नदी का जलस्तर अब बिल्थरारोड के तुर्तीपार हेड पर खतरा निशान 64.010 मीटर के सापेक्ष 64 सेमी ऊपर पहुंच गया है। तटवर्ती इलाकों में नदी में जबरदस्त बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। उत्तराखंड और नेपाल में आई मौसमी आफत के बाद सरयू में छोड़े गए लगभग करीब सात लाख क्युसेक पानी के कारण नदी का जलस्तर पिछले 96 घंटे में तेजी से बढ़ा है और प्रशासन द्वारा नदी किनारे हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जिस पर प्रशासन द्वारा नदी और तटवर्ती इलाकों की निगरानी की जा रही है। पानी ठहरने के बाद तटवर्ती लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी