बढ़ाव पर सरयू नदी

जासं सिकंदरपुर (बलिया) पिछले 24 घंटे में सरयू नदी का जलस्तर करीब 6 सेमी प्रति घंटे की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:40 PM (IST)
बढ़ाव पर सरयू नदी
बढ़ाव पर सरयू नदी

जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : पिछले 24 घंटे में सरयू नदी का जलस्तर करीब 6 सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ाव पर है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 62.92 मीटर रहा। गुरुवार की शाम चार बजे जलस्तर 61.50 मीटर रिकार्ड किया गया था। इस प्रकार पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 1.42 मी का बढ़ाव दर्ज किया गया। हालांकि यह खतरा बिदु से 1.09 मीटर नीचे है लेकिन जल स्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण इलाकाई लोग सहमे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी