सफाई कर्मी हड़ताल पर, शहर में नहीं उठा कूड़ा

जागरण संवाददाता बलिया शहर के अंदर कूड़ा उठान की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:31 PM (IST)
सफाई कर्मी हड़ताल पर, शहर में नहीं उठा कूड़ा
सफाई कर्मी हड़ताल पर, शहर में नहीं उठा कूड़ा

जागरण संवाददाता, बलिया : शहर के अंदर कूड़ा उठान की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है, इससे आए दिन लोगों को दिक्कत हो रही है। मंगलवार को सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहा। वह वेतन और पीएफ की मांग पर अड़े रहे। पूरे दिन सड़कों पर पड़े कूड़े को बेसहारा पशु इधर से उधर फैलाते रहे। जिम्मेदार मौन रहे। इधर तीन-चार माह से कूड़ा उठान की समस्या आए दिन खड़ी हो जा रही है।

शहर के विशुनीपुर चौराहा, टाउन हाल गेट, जापलिनगंज व सिविल लाइन क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा रहा। शादी विवाह के पत्तल आदि फेंके जाने से बदबू आने लगी थी। यह स्थल पशुओं का डेरा बना हुआ था। लोग मुंह पर रूमाल रख कर निकले। पिछले माह में भी दो दिनों तक कूड़ा सड़क पर पड़ा रहा। शहर में 17 जगहों पर सड़क किनारे कूड़ा गिराए जाते हैं। इन स्थलों पर लोग अपना कूड़ा रखते हैं और सुबह गाड़ी आकर उठा ले जाती है। सफाई कर्मी यूनियन के पिटू रावत ने बताया कि पीएफ का भुगतान काफी समय से नहीं हो रहा है वहीं समय से वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सफाई कर्मी काफी परेशानी में हैं। नगर पालिका परिषद के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सफाई कर्मी वेतन व पीएफ की मांग को लेकर हड़ताल पर है। उनके वार्ता चल रही है। इनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। जल्द ही सार्थक परिणाम आने की उम्मीद है। इसके बाद कूड़े का उठान होगा।

chat bot
आपका साथी