'संत-महात्मा देते हैं लोक सेवा का संदेश'

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) मद्धेशिया वैश्य समाज के कुल देवता बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:25 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:25 PM (IST)
'संत-महात्मा देते हैं लोक सेवा का संदेश'
'संत-महात्मा देते हैं लोक सेवा का संदेश'

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : मद्धेशिया वैश्य समाज के कुल देवता बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव शनिवार को यहां श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। नगर के पुरानी संगत के गणिनाथ मंदिर पर पारंपरिक ध्वाजारोहण पूर्व प्रवक्ता भुवाल प्रसाद द्वारा करने के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन प्रारंभ हुआ। मद्धेशिया वैश्य युवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व में बाबा गणिनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजनोत्सव प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कासिमाबाद मनोज गुप्ता सहित ग्राम प्रधान भरत गुप्ता, मनोज गुप्ता नराक्ष, ग्राम प्रधान कोटवारी संजय गांधी, गणेश गुप्ता छितौनी, भुवाल प्रसाद आदि अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता ने कहा कि संत-महात्माओं ने हमेशा समाज सेवा का संदेश दिया है और अपने जीवन की साधना से सर्वदा समाज को प्रेरित किया है। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष आनंद प्रताप गुप्ता सहित राजेश गुप्ता, विकास गुप्ता, संतोष आर्य, कौशल गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन मनोज गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी