जीवन में नई प्रेरणा देते हैं संत कबीर के दोहे

स्ड्डद्बठ्ठह्ल यड्डढ्डद्बह्मह्य ष्श्रह्वश्चद्यद्गह्लह्य द्दद्ब1द्ग ठ्ठद्ग2 द्बठ्ठह्यश्चद्बह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ द्यद्बद्घद्ग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:09 AM (IST)
जीवन में नई प्रेरणा देते हैं संत कबीर के दोहे
जीवन में नई प्रेरणा देते हैं संत कबीर के दोहे

--कबीर दास जयंती उत्सव

रसड़ा (बलिया) : संत कबीर एक ऐसे समाज सुधारक थे जिन्होंने अपने कर्म व लेखनी से समाज की बुराईयों को मिटाने का कार्य किया। उन्होंने समाज में फैले आडम्बरों का सख्त विरोध करते हुए लोगों को एकता के सूत्र में बांधा। उनके दोहे इंसान को जीवन में आज भी नई प्रेरणा देते हैं।

उक्त विचार शुक्रवार को संत कबीर जयंती उत्सव पर भारतीय पत्रकार संघ रसड़ा तहसील के तत्वावधान में कृष्णा मैरिज हाल में आयोजित विचार गोष्ठी में श्रीनाथ मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी ने व्यक्त किए। इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि सुरेशचन्द्र जायसवाल, गोरखपुर क्षेत्र के हिन्दी प्रवक्ता अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अंजनी कुमार पाण्डेय व संघ के तहसील अध्यक्ष रवि आर्य ने संत कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रवक्ता अमित कुमार सिंह ने कहा कि संत कबीर एक युग प्रवर्तक समाज सुधारक रहे। कबीरदासजी को हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही संप्रदायों में बराबर का सम्मान प्राप्त था। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष रवि आर्य, संरक्षक संतोष सिंह, विनोद शर्मा, सुमित गुप्ता, अखिलेश सैनी, शीबू श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा ने भी कबीर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी