स्वजातीय बंधुओं ने मनाया संत गणिनाथ जन्मोत्सव

जासं, सुखपुरा(बलिया) : मद्धेशिया वैश्य समाज के कुलगुरु संत गणिनाथ का जन्मोत्सव कस्बा स्थित संत गणिन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 04:30 PM (IST)
स्वजातीय बंधुओं ने मनाया संत गणिनाथ जन्मोत्सव
स्वजातीय बंधुओं ने मनाया संत गणिनाथ जन्मोत्सव

जासं, सुखपुरा(बलिया) : मद्धेशिया वैश्य समाज के कुलगुरु संत गणिनाथ का जन्मोत्सव कस्बा स्थित संत गणिनाथ मंदिर परिसर में संत गणिनाथ सोशल वेलफेयर समिति के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ परम्परागत रुप से मनाया गया। संत गणिनाथ का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान ब्राह्मणों ने किया व ध्वजारोहण भी किया गया। इस मौके पर आयोजित स्वजातीय बंधुओं के अधिवेशन में संत गणिनाथ सोशल वेलफेयर समिति द्वारा स्वजातीय बंधुओं के बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उषा पब्लिक कान्वेंट स्कूल एकवारी के प्रबंधक सत्य प्रकाश गुप्ता ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कुमारी प्रिया गुप्ता, पीयूष गुप्ता, सनी दयाल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता विशेष रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर शिव शंकर गुप्त, संतोष,तारा चंद्र,प्रेम चंद्र,उतिम चंद्र,धर्मनाथ गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता ,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बब्बन प्रसाद गुप्ता, सुमित गुप्ता,विजय शंकर गुप्ता, जवाहिर प्रसाद गुप्ता, जगरनाथ प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्त एडवोकेट, राधा मोहन गुप्ता ,चंदन गुप्ता,गीता देवी, मीना देवी, विमला गुप्ता, अन्नपूर्णा देवी, लाल मुन्नी देवी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता महावीर प्रसाद गुप्ता व संचालन सोसायटी के प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी