रुद्र व्रत पीड़िया आज

जागरण संवाददाता रतसर (बलिया) अगहन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण रुद्र व्रत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:30 PM (IST)
रुद्र व्रत पीड़िया आज
रुद्र व्रत पीड़िया आज

जागरण संवाददाता, रतसर (बलिया) : अगहन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण रुद्र व्रत पीड़िया पांच दिसंबर को है। इसका महत्व प्राचीन काल से है। व्रत के संबंध में अध्यात्म वेत्ता पं.भरत पांडेय ने बताया कि इसमें रातभर जागकर पीड़िया के पारंपरिक गीतों के माध्यम से पूजा का विधान है। इसकी शुरुआत गोवर्धन पूजा के दिन से ही हो जाती है। भाई के लिए किये जाने वाले इस व्रत में व्रती दिन भर उपवास रह कर शाम को सोरहिया ग्रहण करती हैं। व्रत के बाद पिड को सुबह तालाब या नदी, पोखरों में विसर्जित करती हैं। साथ ही चूड़ा,मिठाई एक दूसरे से आदान-प्रदान करने के बाद पारण कर व्रत तोड़ती हैं।

chat bot
आपका साथी