सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रचार वाहन को किया रवाना

जागरण संवाददाता बलिया सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:09 PM (IST)
सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रचार वाहन को किया रवाना
सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रचार वाहन को किया रवाना

जागरण संवाददाता, बलिया : सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम जी व टीएसआई विश्वदीप सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। लोगों को यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की नसीहत दी। सहायक संभागीय परिवहन के आरआई राज भूषण ने चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि तेज रफ्तार के वाहन चलाने पर हादसे का खतरा रहता है। हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाया। यह 24 से 30 सितंबर तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी