'सम्मान के साथ जीना हर महिला व बालिका का अधिकार'

जागरण संवाददाता बलिया मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:17 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:17 PM (IST)
'सम्मान के साथ जीना हर महिला व बालिका का अधिकार'
'सम्मान के साथ जीना हर महिला व बालिका का अधिकार'

जागरण संवाददाता, बलिया : मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. निशा राघव ने कहा कि महिला सशक्तीकरण व जागरुकता के लिए दिसंबर माह तक कार्यक्रम चलेंगे। बालिका हेल्थ क्लब का महाविद्यालय में गठन किया गया। महिला थानाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि बालिकाओं को अपनी पहचान खुद बनानी होगी। इस मौके पर डॉ. सुनीता चौधरी, प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बालिकाओं को सचेत रहने व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। ब्लैक बैल्ट चांदनी ने बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अशोक सिंह, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, धीरेन्द्र कुमार, डा. अखिलेश प्रसाद, डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. सुबोध मणि त्रिपाठी, मंगल चंद्र राय, डॉ. अमित कुमार वर्मा व अनुपमा राय आदि मौजूद थे। संचालन छात्रा अंकिता सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी