स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में रेवती को 33वां स्थान

जागरण संवाददाता रेवती (बलिया) केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर पंचाय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 06:38 PM (IST)
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में रेवती को 33वां स्थान
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में रेवती को 33वां स्थान

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर पंचायत रेवती ने लगातार दूसरी बार परचम लहराते हुए 200 में 33वां स्थान प्राप्त किया है। अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से इस वर्ष संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पंचायत रेवती राष्ट्रीय स्तर पर 25 से 50 हजार जनसंख्या वाले नगर निकायों के नार्थ जोन में शामिल 200 निकायों में 33वां स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तर पर 13 निकायों में 6वां, राज्य की सभी 665 निकायों मे 90वां तथा मंडल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय स्तर के नार्थ जोन ग्रुप में शामिल नगर पंचायत बैरिया व नगर पालिका परिषद रसड़ा को क्रमश: 117 व 154 वां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण व नागरिकों द्वारा ऑनलाइन दिये गये फीडबैक के आधार पर सर्वेक्षण रैंकिग तैयार किया गया है।

chat bot
आपका साथी