पराग डेयरी के लापता एकाउंटेंट का रिकार्ड मिला दुरूस्त

जागरण संवाददाता बलिया सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित पराग डेयरी के लापता एकाउंटें

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:43 PM (IST)
पराग डेयरी के लापता एकाउंटेंट का रिकार्ड मिला दुरूस्त
पराग डेयरी के लापता एकाउंटेंट का रिकार्ड मिला दुरूस्त

जागरण संवाददाता, बलिया: सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित पराग डेयरी के लापता एकाउंटेंट ज्ञानेंद्र मिश्र की आलमारी के कागजात मंगलवार को चेक किए गए। इसमें सबकुछ ठीक मिलने पर पुलिस ने अब दूसरी दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। इनकी तलाश पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। पराग डेयरी आजमगढ़ के प्रभारी प्रशासन केएन श्रीवास्तव, प्रभारी पीएनडी ओपी राय, कर्मचारी अनूप वर्मा, लल्लन यादव व जनरल मैनेजर डा. सुरेश सिंह व पुलिस की देखरेख में लापता एकाउंटेंट की आलमारी को खोला गया। इसमें किसी तरह के गबन का सबूत नहीं मिला। पुलिस को शक था कि शायद गबन को लेकर वह लापता हो गए हों। एकाउंटेंट 28 जुलाई को आफिस के कार्य से शहर स्थित बैंक में चेक जमा करने गए हुए थे। इसके बाद वह अचानक गायब हो गए। उसी समय से उनका मोबाइल फोन भी बंद है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पर उनके बेटे भाष्कर मिश्र भी मौजूद थे। हनुमानगंज चौकी इंचार्ज अजय यादव ने बताया कि उनकी एकाउंट सही मिले हैं। पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी