अपनी ताकत का अहसास कराए राजभर समाज : ओमप्रकाश

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:05 PM (IST)
अपनी ताकत का अहसास कराए राजभर समाज : ओमप्रकाश
अपनी ताकत का अहसास कराए राजभर समाज : ओमप्रकाश

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि राजभर समाज के लोग वर्ष - 2022 के विधानसभा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें। चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराएं। ऐसा करने पर ही राजभर समाज के लोगों की राजनीति में स्थिति मजबूत हो पाएगी।

वह तहसील क्षेत्र के कोथ गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अपने सभी मांगों पर अब भी कायम हैं। इस मौके पर सुनील सिंह, विनोद तिवारी, बड़ेलाल चौहान, श्रीनिवास, मुन्ना राजभर, बंगाली रावत, हरिनरायन राजभर, अनोखा देवी, कौशल्या राजभर, देवनाथ राजभर आदि सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता सुग्रीव राजभर व संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया।

chat bot
आपका साथी