प्रमुख सचिव विधान सभा के समक्ष उठाया बाढ़ पीड़ितों का दर्द

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) विधान सभा क्षेत्र में टोंस नदी के चलते आयी बाढ़ से प्रभावित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:40 PM (IST)
प्रमुख सचिव विधान सभा के समक्ष उठाया बाढ़ पीड़ितों का दर्द
प्रमुख सचिव विधान सभा के समक्ष उठाया बाढ़ पीड़ितों का दर्द

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : विधान सभा क्षेत्र में टोंस नदी के चलते आयी बाढ़ से प्रभावित गांवों के सैकड़ों एकड़ धान सहित अन्य फसलों के बर्बाद होने तथा सैकड़ों घरों के जमींदोज होने पर सोमवार को रसड़ा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने नियम 51 के तहत प्रमुख सचिव विधान सभा उप्र को पत्रक देकर बाढ़ पीड़ित जनों को अविलंब राहत पहुंचाने तथा जर्जर रिग बंधे के नव निर्माण की मांग किया। विधायक ने प्रमुख सचिव को दिए पत्र में बताया है कि टोंस नदी के उफान से क्षेत्र के गई गांवों की सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो चुकी है, वहीं सैकड़ों कच्चे घर जमींदोज होकर गिर जाने से लोग बेघर हो गए हैं। मैं स्वयं विगत 26 व 27 सितंबर को इन गांवों का निरीक्षण कर पीड़ितों के दर्द को देखा। इसके अतिरिक्त विधायक उमाशंकर सिंह ने नियम 301 के तहत प्रमुख सचिव विधान सभा को पत्रक देकर बताया कि विधान सभा रसड़ा से होकर गुजरने वाली टोंस नदी के किनारे बने रिग बंधा में दो जगहों पर 500-500 मीटर का गैप छूट जाने से तटवर्ती दर्जनों गांवों में नदी का पानी फैल जाने से तबाही का मंजर उत्पन्न हो गया है वहीं सरायभारती, अतरसुआं, मुस्तफाबाद, कोप, खजुहां, बेसवान, तिराहीपुर, फिरोजपुर, कोड़रा, मीरजापुर, लखुआं, जवैनिया गांवों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने शासन से इन दोनों समस्याओं का अविलंब समाधान कराए जाने की मांग किया।

chat bot
आपका साथी