राहुल गांधी मांगे माफी, भाजपा ने राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

भाजपा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक भेजा। इसमें कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले की पुनर्विचार से संबंधित दायर याचिका को खारिज कर राफेल खरीद प्रक्रिया को सही और पारदर्शी बताया है। अब राहुल गांधी देश को गुमराह करने व अमर्यादित राजनिति करने के लिए माफी मांगे। पत्रक में कहा है कि देश की रक्षा से जुड़े अहम मसले पर कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले लागातार झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 12:30 AM (IST)
राहुल गांधी मांगे माफी, भाजपा ने राष्ट्रपति को भेजा पत्रक
राहुल गांधी मांगे माफी, भाजपा ने राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

जागरण संवाददाता, बलिया : भाजपा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक भेजा। इसमें कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले की पुनर्विचार से संबंधित दायर याचिका को खारिज कर राफेल खरीद प्रक्रिया को सही और पारदर्शी बताया है। अब राहुल गांधी देश को गुमराह करने व अमर्यादित राजनीति करने के लिए माफी मांगे। पत्रक में कहा है कि देश की रक्षा से जुड़े अहम मसले पर कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले लगातार झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की थी।

उस दौरान राहुल गांधी ने न सिर्फ राफेल खरीद पर बेबुनियाद सवाल खड़ा किया, बल्कि संसद सहित अनेक सार्वजनिक मंचों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी ने इस निराधार मसले पर संसद की पूरी कार्यवाही तक को बाधित किया। जिसका उपयोग देश की आम जनता के हित में हुआ होता है। इस मामले पर कांग्रेस का यह चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है कि उन्हें देशहित से अधिक अपना राजनीतिक स्वार्थ प्यारा है। अब जब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद राहुल गांधी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर प्रदीप सिंह, माधव प्रसाद, राजीव मोहन चौधरी, दिनेश कुमार गुप्ता, अजय शंकर पांडेय, देवव्रत दुबे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी