नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल

जागरण संवाददाता बलिया कार्तिक मास शुरू होते ही गंगा स्नान करने वालों की संख्या में लगातार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:27 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:27 PM (IST)
नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल
नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल

जागरण संवाददाता, बलिया: कार्तिक मास शुरू होते ही गंगा स्नान करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल है। ऐसे में गंगा तक जाने वाले महावीर घाट मार्ग पर सफाई न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर नगर पालिका परिषद कूड़ा फेंककर मार्ग डंप कर दे रहा है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है।

chat bot
आपका साथी