आरक्षण का प्रकाशन आज, प्रत्याशियों में धुकधुकी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का प्रकाशन मंगलवार को होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:40 PM (IST)
आरक्षण का प्रकाशन आज, प्रत्याशियों में धुकधुकी
आरक्षण का प्रकाशन आज, प्रत्याशियों में धुकधुकी

जागरण संवाददाता, बलिया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का प्रकाशन मंगलवार को होगा। इससे भावी प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सबसे पहले जानकारी को लेकर सोमवार को विकास भवन के पास लोग चक्रमण करते रहे। इस बार के आरक्षण फार्मूले में कई गांवों का भूगोल ही बदल जाएगा। इसमें कई दिग्गजों के सपने टूटते नजर आ रहे हैं। इसमें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ब्लाक प्रमुख, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत की आरक्षण सूची का प्रकाशन होना है। गलियों व चट्टी-चौराहे पर लोग अपने तरीके से सीटों का आकलन करते रहे।

प्रभारी डीपीआरओ गुलाब सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 के चुनाव में जिस वर्ग के लिए सीट आरक्षित थी, उस वर्ग के लिए यथासंभव वह सीट आरक्षित नहीं रहेगी। अनुसूचित व पिछड़े वर्ग के साथ सामान्य वर्ग की महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण कोटा अनिवार्य तौर से पूरा किया जा रहा है। 2011 की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण किया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को प्रथम वरीयता दी जाएगी। इस वर्ग की आबादी न होने पर अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग को आरक्षण में क्रमश: वरीयता प्रदान की जाएगी। प्रधान, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य पद का आरक्षण ब्लाक को इकाई मानकर निर्धारित होगा। वहीं ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिलों को इकाई माना जाएगा। किसी से मिलने से कतराते रहे अधिकारी व कर्मचारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विकास भवन के सभी कर्मचारी पूरी तरह से व्यस्त थे। गोपनीयता कायम रहे इसके लिए उन्हें सख्त हिदायत दी गई थी। अधिकारी व कर्मचारी किसी से भी मिलने से बचते रहे। यहां तक कि फोन पर भी बात करते वक्त इस संदर्भ में कुछ भी बताने से इंकार करते दिखे।

chat bot
आपका साथी