समाज के सजग प्रहरी थे पं.रामअनंत पाण्डेय

जागरण संवाददाता दोकटी (बलिया) महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा में बुधवार को विद्यालय क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:09 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:09 AM (IST)
समाज के सजग प्रहरी थे पं.रामअनंत पाण्डेय
समाज के सजग प्रहरी थे पं.रामअनंत पाण्डेय

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा में बुधवार को विद्यालय के संस्थापक रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बलिया सदर के पूर्व विधायक पं.राम अनंत पांडेय की 117वीं जयंती सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई। सर्व प्रथम उनके पौत्र अच्युत चंद्रात्रेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी प्रतिमा की पूजा के बाद लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरल स्वभाव के धनी पं.रामअनंत पांडेय समाज के सजग प्रहरी थे। प्रबंधक कन्हैया सिंह , रामप्रकाश सिंह ,द्विजेन्द्र मिश्र, डॉ.हृषिकेश चंदरात्रेय, कृष्ण कुमार ठाकुर, बांसदेव ठाकुर आदि लोगों ने पंडित जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य कृष्ण कुमार पांडेय व संचालन वाचस्पति दुबे ने किया।

chat bot
आपका साथी